फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता कालोनी में मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के बाद बवाल...

विज्ञापन
विज्ञापन
गीता कालोनी में मंदिर के पास अतिक्रमण हटाने के बाद बवाल
विज्ञापन


- सोशल साइट पर मलबे में खंडित मूर्ति की फोटो पोस्ट कर अफवाह फैलाने का प्रयास
- अखंड भारत मोर्चा ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
- गीता कालोनी थाने पर दो बार प्रदर्शन, पुलिस ने कहा, नहीं की गई मूर्ति खंडित
- अफवाह फैला रहे थे मोर्चा के अध्यक्ष, इसलिए किया गया गिरफ्तार: पुलिस उपायुक्त

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कालोनी फ्लाईओवर के नीचे बने मंदिर के आसपास अतिक्रमण पर शुक्रवार को प्रशासन की कार्रवाई से नाराज स्थानीय लोग शनिवार को भड़क गए। लोगों का आरोप था कि जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी ने तोड़फोड़ के दौरान मंदिर की मूर्ति भी खंडित कर दी है। कुछ लोगों ने मलबे में पड़ी मूर्ति का फोटो सोशल साइट पर वायरल कर दिया। शनिवार को अखंड भारत मोर्चा के सदस्य पहुंचे और हंगामा कर मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ का ऐलान कर दिया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने मोर्चा के अध्यक्ष संदीप अहूजा को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में गिरफ्तारी दिखाकर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उन्हें सशर्त जमानत मिल गई। उधर, जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने मंदिर के किसी भी मूर्ति के खंडित होने की बात से इंकार किया है। इसको लेकर लोगों ने दो बार गीता कालोनी थाने का घेराव भी किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गीता कालोनी फ्लाईओवर के नीचे मंदिर बना हुआ है। इसके आसपास कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था। शुक्रवार को प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने गऊशाला को भी तोड़ दिया दिया है। साथ ही मंदिर की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया गया है। इसी बीच असामाजिक तत्वों ने मलबे पर पड़ी एक मूर्ति को सोशल साइट पर वायरल कर दिया। घटना के बाद अखंड भारत मोर्चा के सदस्य शनिवार को मंदिर पहुंच गए। पुलिस ने मोर्चा के अध्यक्ष संदीप अहूजा को हिरासत में लिया तो लोगों ने थाने पर हंगामा किया। इधर, जिला पुलिस उपायुक्त मेघना यादव का कहना था कि संदीप अहूजा ने ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें