फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच करने से मना करने पर ऑटो चालक पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में शौच करने से रोका, तो ऑटो चालक पर हमला
विज्ञापन

नई दिल्ली। ज्योति नगर के मीत नगर इलाके में खुले में शौच करने से मना करने पर बदमाशों ने एक ऑटो चालक पर जानलेवा हमला कर दिया। तीन चार बदमाश पीड़ित पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। घायल ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पीड़ित की पहचान करमवीर (42) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार करमवीर सपरिवार मीत नगर में रहता है। वह पेशे से ऑटो चालक है। शुक्रवार शाम वह घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान उसने एक युवक को किसी के घर के बाहर शौच करते हुए देखा। उसने ऐसा करने से मना किया। युवक उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद युवक अपने तीन-चार दोस्तों के साथ पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आस-पास के लोग वहां पहुंचे, तब तक सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें