फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या की धमकी देकर कारोबारी से उगाही का प्रयास कर रहे तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की हत्या की धमकी देकर कारोबारी
विज्ञापन

से उगाही की कोशिश में तीन गिरफ्तार

- कारोबारी के दोस्त ने रची थी साजिश
- 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर जिला के स्पेशल स्टाफ ने एक कारोबारी के बेटे की हत्या की धमकी देकर 50 लाख रुपये मांगने के मामले में ललित, कपिल और दिनेश को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में कारोबारी का करीबी दोस्त भी शामिल है। इसी की शह पर वारदात को अंजाम देने की साजिश रची गई थी।
पुलिस के अनुसार कारोबारी बुराड़ी इलाके में सपरिवार रहते हैं। सितंबर माह में किसी ने फोन कर बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उनसे 50 लाख रुपये की मांग की। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की जांच स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक सुनील शर्मा को सौंपी गयी। जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी गई थी वह फोन नंबर रिक्शा चालक के पते पर दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उस नंबर से अन्य नंबरों की जांच की। उन नंबरों में एक नंबर कोरियर कंपनी का मिला। जिसने हरिद्वार के पते पर सामान पहुंचाया था। कोरियर कंपनी की जानकारी पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर मालिक से पूछताछ कर ललित और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों हर्ष विहार के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कारोबारी के खास दोस्त दिनेश के कहने पर उनलोगों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। दिनेश ने बताया कि उसे पता था कि कारोबारी ने कुछ दिन पहले 50 लाख में एक जमीन बेची थी। दिनेश कारोबारी का खास दोस्त था। वह कारोबारी के साथ ही शिकायत लिखवाने के लिए बुराड़ी थाने गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें