फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई लाख दहेज न मिलने पर दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित नाम जमील किया गया है।
विज्ञापन


बुलंदशहर के ध्यानार्थ
--

ढाई लाख दहेज न मिलने पर दिया तीन तलाक
- पति, सास, ननद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दहेज में ढाई लाख की नकदी नहीं मिलने पर नाराज पति ने पहले तो विवाहिता को तलाक देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया और फिर फोन करके तीन तलाक दे दिया। मामले में पीड़िता की मां की ओर से तीन महिलाओं समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के तहत नगर के मोहल्ला नई आबादी निवासी शब्बीर ने अपनी बेटी का निकाह बुलंदशहर के गांव दरियापुर निवासी जमील के बेटे नदीम के साथ एक साल पहले की थी। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद ही पति नदीम ने ऑटो खरीदने के लिए पत्नी की परिवार से ढाई लाख रुपये की नकदी की मांग की। कई बार विवाहिता पर मायके से पैसे लाने के लिए दबाव बनाया। विवाहिता के परिजनों ने समझाने पर भी वह नहीं माना। उसके बाद विवाहिता को प्रताड़ना देने पर तीन तलाक की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया। उसके बाद भी दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो 3 सितंबर को फोन पर नदीम ने तीन तलाक बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें