उत्तराखंड के लिए भी
नाले के पास मिला चार दिन
से गायब युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बुराड़ी इलाके में चार दिन से गायब कैलाश चंद पंत (31) का शव सोमवार रात नाले में पड़ा मिला। शव से 90 रुपये, एक बैग और मोबाइल मिला है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात एक सूचना के बाद बुराड़ी बाईपास रोड नाले के पास कैलाश चंद का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। बाद में शव की पहचान संत नगर, परशुराम एन्क्लेव निवासी कैलाश चंद के रूप में हुई। उसके परिवार में मां, पत्नी और एक बच्चा है। कैलाश नशे का आदी था। इसीलिए उसकी पत्नी बच्चे को लेकर अपने मायके उत्तराखंड में रहती है। चार दिन पूर्व कैलाश मां से 200 रुपये लेकर निकला था। सोमवार को उसकी लाश बरामद हुई। पुलिस आशंका जता रही है कि नशा करने के दौरान किसी ने उसकी चाकू घोंपकर हत्या कर दी।