गाजियाबाद समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
----
सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य को दबोचा
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रूपवास गोलचक्कर के नजदीक पुलिस ने चेकिंग के दौरान सुंदर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलो गांजा व एक बाइक बरामद हुई है। उसकी पहचान ओम वाटिका निवासी शुभम उर्फ महेश के रूप में हुई है। उस पर 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। शुक्रवार को गांव रूपवास के नजदीक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी ग्रेटर नोएडा की ओर से एक युवक बुलेट से आ रहा था। बाइक पर नंबर नहीं होने पर उसे रोक लिया गया। बुलेट पर रखे थैले की तलाशी लेने पर दो किलो गांजा पुलिस को मिल गया। गहनता से पूछताछ करने पर उसने बदमाश सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य होने की बात कबूल ली। कोतवाली प्रभारी रामसेन सिंह का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो