फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 बच्चों को बेचने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
27 बच्चों को कराया मुक्त
विज्ञापन

नई दिल्ली। बचपन बचाओ आंदोलन के तहत 27 बच्चों को मुक्त कराया गया। रेस्क्यू ऑपरेशन शकूरपुर में नेशनल कमिशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (एनसीपीसीआर) और दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की मदद से चलाया गया। जांच अधिकारी सुनील कुमार के अनुसार इनमें 15 नाबालिग शामिल हैं। अधिकांश असम, झारखंड, बंगाल और ओडिशा के रहने वाले हैं। इनमें से एक लड़की 7 लाख रुपये में बेची जा चुकी थी।
इस मामले में अजय कुमार, उसकी पत्नी सोनी देवी और रीता कुमारी मुख्य आरोपी हैं। तीनों मिलकर दूसरे राज्यों से बच्चे खासतौर पर लड़कियों की तस्करी करते थे। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ्त में ले लिया है। बचपन बचाओ आंदोलन के मैनेजर मनीष शर्मा ने एनसीपसीआर में यह शिकारत दो अक्टूबर को की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि दो लड़कियों को बेचा जा रहा है। इस सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने टीम गठित की। बच्चों को छुड़ाने के बाद उनके आधार कार्ड की जांच भी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें