फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने तोड़े तीन ओला कैब के शीशे

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़ समेत अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---
नकाबपोशों ने तोड़े तीन कैब के शीशे
- देर रात कासना और सूरजपुर क्षेत्र में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली और सूरजपुर क्षेत्र में तीन कैब के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित चालकों का आरोप है कि कार सवार तीन नकाबपोशों ने हॉकी से कार के शीशे तोड़े हैं। पीड़ित चालकों ने मामले की शिकायत कासना कोतवाली पुलिस से की है। उनका कहना है कि उन्होंने ओला की कैब चलाने जानकारी लेने के बाद शीशे तोड़े गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कैब चालक शमसुद्दीन निवासी हापुड़ ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे वह कासना कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर बीटा-दो में सीएनजी भरवाने के लिए पंप के पास खड़ा था। तभी कार सवार तीन नकाबपोश उसके पास आए और पूछा कि क्या वह ओला कैब चालक हैं। जैसे ही उसने हां कहा आरोपियों ने उसकी कैब के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद एवीजे हाइट्स सोसाइटी के सामने सवारी के इंतजार में खड़े कैब चालक आस मोहम्मद के पास पहुंचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसकी भी कैब के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा रामपुर मार्केट के पास पहुंचे नकाबपोशों ने कैब चालक हरीश की कार के शीशे तोड़े और भाग गए। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें