फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाश गिरफ्तार, कार व तीन बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बदमाश काबू, कार
विज्ञापन

और तीन बाइक बरामद
- कई आपराधिक वारदात कबूली, मेडिकल स्टोर मालिक से मांगी थी रंगदारी
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी।
बिसाहड़ा रोड से पुलिस ने जांच के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन तमंचे, एक कार और तीन बाइक बरामद की हैं। बदमाशों पर हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से दो बदमाशों ने मेडिकल स्टोर मालिक से रंगदारी की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के बिसाहड़ा रोड पर पुलिस रात में वाहनों की जांच कर रही थी, तभी गांव बढ़पुरा निवासी सुपेंद्र उर्फ भूरा, मोहित उर्फ रंगीला, सोनू वाल्मीकि व तुलसी विहार निवासी मोहित उर्फ पोती कार और बाइकों पर सवार होकर घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहे थे। पुलिस ने उन्हे जांच के लिए रोक लिया। तलाशी लेने पर सुपेंद्र, मोहित और मोहित उर्फ पोती के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। कोतवाली में पुलिस में लाक र की गई कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने पहले की गई कई घटनाओं को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को सुपेंद्र ने अपने साढ़ू को गोली मारकर घायल कर दिया था। सुपेंद्र व सोनू वाल्मीकि ने 11 अगस्त को जारचा रोड पर मेडिकल स्टोर संचालक से रंगदारी मांगी थी। इसके अलावा सुपेंद्र पर चार मामले, मोहित उर्फ रंगीला पर दो मामले, मोहित उर्फ पोती पर 9 मामले, सोनू वाल्मीकि पर दो आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इनके कब्जे से एक कार, तीन बाइक और तीन तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें