फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने युवक पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश ने युवक को मारा चाकू
चोरी करने घर में घुसे थे दो बदमाश, आहट से खुल गई थी युवक की नींद
अमर उजाला ब्यूरो
दनकौर। झाझर रोड स्थित घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, नींद खुलने पर युवक ने एक बदमाश को पकड़ लिया था लेकिन उसके साथी ने युवक को जख्मी कर दिया। दोनों बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। पारसौल निवासी पिंटू ने बताया कि वह करीब 30 वर्ष से दनकौर में किराए के मकान में रहकर मजदूरी करता है। देर रात बदमाश उसके घर में घुस आए। वह छत पर सो रहा था, जबकि अन्य परिजन नीचे सो रहे थे। चोरों की आहट होने पर वह जाग गया। वह बदमाशों पर झपट पड़ा और एक को दबोच लिया। लेकिन दूसरे बदमाश ने साथी को छुड़ाने के लिए पिंटू पर चाकू से हमला कर दिया। पिंटू हाथ और सीने में चाकू लगने से घायल होकर जमीन पर गिर गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंच और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बता दें कि इससे पहले भी क्षेत्र के धनोरी कला, भट्टा, चचूला व दनकौर कस्बा समेत कई स्थानों पर चोरी हो चुकी हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें