रंजिश में मारपीट, महिला समेत दो घायल
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव दतावली में रजिंश को लेकर मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। गांव दतावली में सचिन कुमार सपरिवार रहते हैं। बुधवार शाम उनके पड़ोसी घर आकर गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि परिजनों के विरोध करने पर पड़ोसियों ने उसकी पत्नी रीनू और पिता फिरेराम की पिटाई कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए दादरी के अस्पताल में लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो