फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफियाओं के खिलाफ होगी गैंगस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डूब क्षेत्र में 100 से ज्यादा प्लॉट बेचने वालों पर गैंगस्टर एक्ट
विज्ञापन

- डीएम ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
डूब क्षेत्र में 100 से ज्यादा प्लॉट बेचने वालों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जनपद में आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण करने, खनन, भूमाफिया समेत संगठित होकर अपराध करने वालों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। डीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को इस बाबत निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि जो माफिया सफेदपोश के रूप में काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पार्किंग माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया, आईटी सेक्टर के माफिया, भूमाफियाओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा कि डूब क्षेत्र में 100 प्लॉट से अधिक बिक्री करने वाले माफियाओं को चिह्नित किया गया है। उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई प्रस्तावित है। मामले में अधिकारी संबंधित कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए एक्ट के तहत कार्रवाई प्रस्तावित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा ने जनपद में अपराधों को रोकने के लिए अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, एनएसए तथा अन्य कार्रवाई निष्पक्षता के साथ त्वरित गति से प्रस्तावित करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी दिवाकर सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर अरुण कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा शैलेंद्र मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट ग्रेटर नोएडा गुंजा सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राजपाल सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अंजनी कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी जेवर प्रसून द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें