निजामुद्दीन में युवक को मारी गोली
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के निजामुद्दीन थाना इलाके में मंगलवार की रात मामूली कहासुनी में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। दो गोली युवक के पैर में लगी हैं। उसे एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिजनों का दावा किया है कि वारदात में हरियाणा के पूर्व विधायक का बेटा शामिल है। निजामुद्दीन थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिन्नू (18) सनलाइट कॉलोनी में रहता है। बीती रात उसका दोस्त चिन्नू को भोगल इलाके में बुलाया था, जहां उसकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपियों ने उसे गोली मार दीं। बताया जा रहा है कि हमलावर स्कूटी पर सवार थे। मामा रवि ने बताया कि चिन्नू को दो गोलियां पैर में लगी है।