फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने पिता पर पर किया धारदार हथियार से हमला...

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने पिता पर किया हथियार से हमला, घायल
विज्ञापन

नई दिल्ली। खजूरी खास इलाके में एक युवक ने अपने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीर हालत में डालचंद (60) को जगप्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, आरोपी नरेंद्र पाल (35) वारदात के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र पाल डालचंद का इकलौता बेटा है, जिसे 2013 में प्रॉपर्टी से बेदखल कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, डालचंद परिवार के साथ गली नंबर-7, न्यू सभापुर में रहता है। परिवार में चार बेटियों के अलावा एक बेटा नरेंद्र पाल है। डालचंद 28 फुटा रोड पर टेलर की दुकान चलाता है। ब्यूरो






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें