फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

र लवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख की ठगी
विज्ञापन

- आदर्श नगर थाने में शिकायत दर्ज, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूूरो
नई दिल्ली । रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से करीब सात लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नियुक्ति पत्र भी सौंप दिया। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ितों ने दबाव बनाया तो पैसे वापस करने का भरोसा देकर उन्हें शांत करवा दिया। काफी दिन बीत जाने के बाद भी रुपये नहीं मिलने पर पीड़ितों ने आदर्श नगर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार नरेला के पपोसियान गांव निवासी जयप्रकाश ने आदर्श नगर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। उसका आरोप है कि केवल पार्क निवासी राजेंद्र तिवारी ने रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर उसके अलावा कई अन्य लोगों से करीब सात लाख रुपये ठगे हैं। पीड़ित ने बताया कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने पिछले साल जुलाई माह में रेलवे के लेटरहेड पर फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। साथ ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ज्वाइन करने के लिए कहा। वहां जाने पर जयप्रकाश को पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें