फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाट में डूबने से नौंवी कक्षा केछात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में डूबने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत
विज्ञापन

- शव पानी में ऊपर आया तो घटना का पता लगा
- पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के संगम विहार इलाके में नौवीं कक्षा के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। छात्र का शव जब पानी में ऊपर आया तो छात्र की मौत के बारे में पता लगा। संगम विहार पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। छात्र के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। संगम विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार ए-ब्लाक, संगम विहार निवासी सुमित गुप्ता (14) मदनगीर में स्थित सरकारी स्कूल में पढ़ता था। वह 27 अगस्त को स्कूल गया था, मगर इसके बाद वह शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने इसकी शिकायत संगम विहार थाना पुलिस को दी। 29 अगस्त को सुमित का शव पुलप्रह्लाद थाना इलाके की काया माया पिकेट के पास पार्क में स्थित तालाब में तैरता मिला। परिजनों ने 30 अगस्त को पुल प्रह्लादपुर थाने पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तालाब में अक्सर स्कूली बच्चे नहाने के लिए आते रहते हैं। जांच में पता लगा कि सुमित भी स्कूल के कुछ बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें