खुद कार चलाकर पहुंचे ठेकेदार, सीसीटीवी फुटेज आये सामने
ठेकेदार ने हमलावरों का जमकर मुकाबला किया। आरोपियों के तलवार के हमले को ठेकेदार ने अपने दोनों हाथों से रोका। इससे उसका हाथ और उंगलियां बुरी तरह से कटकर जख्मी हो गईं। इसके बावजूद ठेकेदार खुद ही कार चलाकर एक अस्पताल पहुंचा। ठेकेदार के भाई सुशील का आरोप है कि अस्पताल में उसकी उंगलियां का उपचार व सर्जरी करने में देरी और लापरवाही की गई। इससे रविवार को विनोद को नोएडा के जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विनोद की उंगलियां या हाथ काटना भी पड़ सकता है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, घटना 9:39 मिनट की है। उस दौरान विनोद के कर्मचारी का बेटा और दो बहनें भी दफ्तर में मौजूद थीं। ब्यूरो