फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एमबीए के छात्र पर गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्र पर गोली चलाने वाले आरोपी सूर्या को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल रिवॉल्वर और तीन कारतूस बरामद हुए हैं। सेक्टर-39 पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कार टच होने के विवाद में कासना निवासी सूर्या ने 23 अगस्त को एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र विवेक यादव पर गोली चला दी। जान बचाने के लिए सर्फाबाद निवासी विवेक कार लेकर भागा, जिसकी चपेट में आने से कई गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गई थीं। मुखबिर की सूचना पर शनिवार सुबह सूर्या को सेक्टर-45 के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी अभी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश डाली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला से लूटी चेन
नोएडा। सेक्टर-57 के एक मीडिया हाउस में काम करने वाली महिला से दो स्कूटी सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने सेक्टर-58 पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार, न्यू अशोक नगर दिल्ली की रहने वाली महिला पूजा सिंह सेक्टर-57 के एक मीडिया हाउस में काम करती हैं। शुक्रवार सुबह वह घर से ऑटो में बैठ कर ऑफिस पहुंची। ऑफिस के सामने दो स्कूटी सवार बदमाशों ने उनके गले से चेन लूट ली। जिसके बाद उनके साथ वहां मौजूद लोगों ने बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे भागे, लेकिन आरोपित वहां से फरार हो गए। थाना प्रभारी पंकज राय ने बताया कि बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गइ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें