फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को करंट लगाकर हत्या करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फेंसिंग पर धोखे से किसान को धक्का देकर की थी हत्या
विज्ञापन


- किसान की हत्या में जीजा-साला गिरफ्तार, साला से चल रहा था विवाद

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कापसहेड़ा इलाके में जमीन को पट्टे पर लेकर खेती करने वाले किसान की करंट लगाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपी वीर सिंह और रामदास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी जीजा साले हैं और खेती करते हैं। आरोपियों ने खुलासा किया है कि रामभजन के खराब व्यवहार की वजह से उनके बीच रंजिश थी। इसलिए खेत पर धोखे से बुलाकर करंट दौड़ रहे फेंसिंग पर धक्का दे दिया।
जिला पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि रामभजन सपरिवार बिजवासन इलाके में रहता था और पट्टे की जमीन पर खेती करता था। कुछ दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। वह अपनी पत्नी और बेटा के साथ बिहार स्थित गांव चला गया था। बेटा और पत्नी गांव में रह गये जबकि रामभजन अपने साले के साथ दिल्ली आ गया। 17 अगस्त को उसके परिचित ने कापसहेड़ा थाने में रामभजन के गायब होने की शिकायत की। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच रामभजन का बेटा रंजीत दिल्ली आ गया। रंजीत ने पिता की तलाश शुरू की और कूड़ा घर से पिता के शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि रंजीत के पिता का पट्टे पर जमीन लेकर खेती करने वाले वीर सिंह से विवाद चल रहा था। शक के आधार पर पुलिस ने वीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूूल कर लिया। बताया कि रामभजन के खराब व्यवहार के चलते उनके बीच विवाद चल रहा था। उसने अपने जीजा रामदास के साथ मिलकर रामभजन की हत्या की साजिश रची। 16 की रात उसने रामभजन को अपने खेत में बुलाया और खेत के लगे फेंसिंग पर उसे धक्का दे दिया, जिसमें उसने करंट लगा रखा था। करंट के चपेट में आकर रामभजन की मौत हो गई। उसके बाद आरोपियों ने शव को कूड़ा घर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें