फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में घिरे दंपति को बचाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेंगे असाधारण कार्य पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती को बचाने वाले तीन पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
विज्ञापन


पहाड़गंज की चूना मंडी में इमारत में लगी आग में फंस गए थे

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज में आग में घिरे दंपती की जान बचाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को असाधारण कार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस आयुक्त तीनों को सम्मानित करेंगे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों को जीवनरक्षक पदक देने के लिए गृहमंत्रालय से सिफारिश की जाएगी।
गौरतलब है कि बुधवार तड़के पहाड़गंज की चूना मंडी में चार मंजिला एक इमारत में आग लग गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही हवलदार मनोज कुमार, सिपाही संदीप और अमित मौके पर पहुंच गए। इन्होंने एक दंपती को आग की लपटों में फंसा हुआ देखा। उसके बाद साहस का परिचय देते हुए मानव श्रृंखला बनाई और दंपती की जान बचा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने के दौरान गीता देवी और उनके पति बलराज चौधरी इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर फंस गए थे। दंपती को बचाने का वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। यहां तक कि उपराज्यपाल ने ट्वीट कर पुलिसकर्मियों के काम की तारीफ की। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल कुमार मित्तल ने बताया कि असाधारण कार्य पुरस्कार के तहत पुलिसकर्मियों को दस हजार नकद राशि दी जाती है।







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें