फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी का बंडल देने से मना करने पर महिला दुकानदार के बेटे की चाकू मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ी का बंडल देने से मना करने पर चाकू मारकर हत्या
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, महिला दुकानदार ने पहले का उधारी देने को कहा
- इस बात पर आरोपियों की महिला से हुई कहासुनी, बेटे के विरोध करने पर कर दी उसकी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नजफगढ़ इलाके में बीड़ी का बंडल नहीं देने पर दो युवकों ने महिला दुकानदार के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों राहुल और कुणाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुकानदार के रिश्तेदार हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रेम नाम की महिला नजफगढ़ इलाके में परचून की दुकान चलाती है। बुधवार दोपहर वह दुकान पर मौजूद थी। जबकि उसका बीमार पति पास ही चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी दो युवक राहुल और कुणाल उसके दुकान पर पहुंचे और बीड़ी का बंडल मांगा। प्रेम ने बंडल देने से मना कर पहले की उधारी चुकता करने के लिए कहा। इस बात से नाराज आरोपियों ने प्रेम के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर प्रेम का बेटा गौरव घर से बाहर आया और विरोध करने लगा। गुस्से में आकर दोनों आरोपियों ने गौरव पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर भाग गए। परिवार वालों ने गौरव को जख्मी हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें