वांछित अपराधियों पर कसेगा शिकंजा: आईजी
ग्रेटर नोएडा। मेरठ मंडल के आईजी रामकुमार ने बुधवार को दादरी कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकांश पुलिसकर्मी उन्हें पहचान ही नहीं पाए। कोतवाली में पहरे पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। हालांकि, कोतवाल द्वारा बकरीद पर की गई व्यवस्था की जानकारी से संतुष्ट होकर आईजी दस मिनट बाद लौट गए। आईजी रामकुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली में वांछित अपराधियों और उन पर लंबित मामले की सूची की जांच कर उनसे जुड़े मामलों को हल करने के लिए एसएचओ रामसेन सिंह को निर्देश दिया गया है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय संबंधी रजिस्टर व कार्यशैली का जायजा भी लिया।