फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ मारपीट के मामले के लिए रिपोर्ट दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती से मारपीट के मामले में दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

दादरी। मोहल्ला गौतमपुरी में एक युवती से मारपीट के मामले में कोतवाली दादरी में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गौतमपुरी निवासी मंजू पुत्री हरस्वरूप के घर पर आकर मोहल्ले का ही एक युवक 21 अगस्त को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने युवती के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित परिजन इसकी शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे। आरोप है कि कोतवाली में पुलिस वालों ने धमका कर भगा दिया। उसके बाद पीड़िता ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी से शिकायत की। वहीं प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह का कहना है, कि आपस में कहासुनी का मामला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें