फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने युवक को चाकू मारकर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाश ने युवक की पीठ पर मारा चाकू
विज्ञापन


नई दिल्ली। डाबड़ी इलाके में रविवार शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाश युवक की पीठ में चाकू मारकर भाग गया। शुरूआती जांच में पुलिस ने इसे आपसी रंजिश का मामला बताया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिंदापुर निवासी अशरफ (23) मैकेनिक का काम करते है। रविवार शाम वह द्वारकापुरी बस स्टैंड के पास खड़े थे। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश उनके पास आकर रुका और बाइक खड़ी कर पीछे से आकर अशरफ के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच बदमाश के चेहरे से कपड़ा हट गया, जिससे आरोपी को अशरफ ने पहचान लिया। हालांकि आरोपी चंगुल से छूटकर भागने में कामयाब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अशरफ को अस्पताल में भर्ती कराया। अशरफ ने पुलिस से पड़ोसी युवक पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उस युवक के साथ करीब एक साल पहले उसका झगड़ा हुआ था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस नामजद आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें