फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज, छानबीन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी अग्निवेश से मारपीट मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


- भाजपा मुख्यालय के बाहर अटल के अंतिम संस्कार से पहले हुई थी घटना
- अग्रिवेश ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया था मारपीट करने का आरोप
- स्वामी की ओर से विट्ठल राव आर्य नामक शख्स ने दी थी पुलिस को शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा से पहले भाजपा मुख्यालय के बाहर स्वामी अग्निवेश के साथ हुई बदसलूकी मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। अग्निवेश की ओर विट्ठल राव आर्य नामक शख्स ने संसद मार्ग थाने में शिकायत देकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने और पगड़ी उतारने का आरोप लगाया था। छानबीन के बाद मामला आईपी एस्टेट थाने का होने के कारण पुलिस ने यह केस मध्य जिला में ट्रांसफर कर दिया है। जांच के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को स्वामी अग्निवेश पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन करने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे थे। आरोप है कि जैसे ही अग्निवेश वहां पहुंचे 20-30 भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी शुरू कर दी। आरोपियों ने अग्निवेश को गद्दार और भारत छोड़कर जाने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने अग्निवेश की पगड़ी भी उतार दी। अग्निवेश का आरोप है कि सब कुछ पुलिस की मौजूदगी में हुआ। आरोपी अग्निवेश को विष्णु दिगंबर गोल चक्कर की ओर ले गए। इस बीच उनके साथ आरोपी गाली-गलौच करते रहे। बाद में पुलिस कर्मियों ने अग्निवेश को भीड़ के चंगुल से निकालकर गाड़ी में बिठाकर उनके दफ्तर जंतर-मंतर पर लेकर आ गई। वारदात के बाद अग्निवेश के करीबी और उनकी संस्था जुड़े विट्ठल राव आर्य ने संसद मार्ग थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें