फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम और पत्नी-बेटे समेत 7 पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित मुजफ्फरनगर सहित अन्य के लिए
विज्ञापन

------------------
हेडिंग: एडीएम, उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 पर रिपोर्ट दर्ज
सबहेड: छेड़छाड़ के आरोप में सेवानिवृत्त कर्नल की गिरफ्तारी का मामला
जानलेवा हमला करने और मारपीट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया
सीओ और इंस्पेक्टर का तबादला करने के बाद चौकी इंचार्ज को किया निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। पश्चिमी यूपी के एक जिले में तैनात एडीएम की पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार हुए सेवानिवृत्त कर्नल मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। कर्नल ने जेलर के माध्यम से एक तहरीर डीएम को भेजी थी जिसकी जांच होने के बाद सेक्टर-20 कोतवाली पुलिस ने एडीएम और उनकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और मारपीट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, कर्नल को हथकड़ी लगाने के मामले में सीओ और इंस्पेक्टर का तबादला करने के बाद चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है।
मंगलवार देर रात को एडीएम की पत्नी ने सेक्टर-29 में निवासी सेवानिवृत्त कर्नल वीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान (76) पर छेड़छाड़ करने, अपहरण का प्रयास करने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोसायटी की महिलाओं के सहयोग से महिला ने कर्नल को पुलिस को सौंपा था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया था, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिसकर्मियों ने वीरेंद्र को एक चोर के साथ हथकड़ी लगा रखी थी। जिस पर न्यायाधीश ने पुलिस को फटकार भी लगाई थी। इसके बाद वीरेंद्र ने जेल अधीक्षक को शिकायत देकर एडीएम व उनकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इस पर जेल अधीक्षक की ओर से शिकायत जिलाधिकारी बीएन सिंह को भेजी गई। डीएम ने जांच की और सोसायटी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एडीएम और उनके साथियों को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी के माध्यम से सेक्टर-20 थाने को निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस ने एडीएम, उनकी पत्नी, बेटे, गनर रोहित गुजराल व राहुल नागर, प्रशांत नागर, जितेंद्र अवस्थी के खिलाफ आईपीसी की धारा-307, 504, 506,147,448 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों ने भेजा शिकायती पत्र
शनिवार शाम को सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों और उनके परिवारों ने मिलकर विरोध मार्च भी निकाला। सेवानिवृत्त सैनिक सीपी सिंह, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर एनबी सिंह, सेवानिवृत्त कर्नल केके बोहरा व सेवानिवृत्त कर्नल एसके वैद्य से संयुक्त रूप से पीएम, सीएम, जिलाधिकारी व एसएसपी को पत्र लिखकर एडीएम के खिलाफ विभागीय जांच कराने और उनकी संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा आरोप लगाया है कि एडीएम पर पहले भी कई घोटालों का आरोप लगा था। उनकी भी जांच कराई जाए। उन्होंने पत्र में कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एडीएम ही कर्नल को धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं। एडीएम ने अपनी पत्नी के द्वारा झूठी छेड़छाड़ और अपहरण समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया था।
अमेरिका से आईं पत्नी और बेटी ने कहा, न्याय हासिल करके रहेंगे
वीरेंद्र का पूरा परिवार अमेरिका में रहता है और वह भी अक्सर वहां पर आते-जाते रहते हैं। करीब एक माह पहले ही वहां से भारत आए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार देर रात को उनकी पत्नी और बेटी अमेरिका से नोएडा पहुंच गईं। शनिवार को वह वीरेंद्र से मिलीं और कहा कि जल्द ही वह उनको जेल से रिहा कराकर और आरोपियों पर कार्रवाई कराएंगी। जो उनके साथ अन्याय हुआ है उसका बदला न्याय के तरीके से लिया जाएगा।
शीघ्र हो सकती है कि कर्नल की जमानत
पुलिस अधिकारियों और कानूनी जानकारों की मानें तो सेवानिवृत्त कर्नल पर जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं और उनके पुराने रिकॉर्ड व देश सेवा देखते हुए न्यायाधीश उनको सशर्त जमानत दे सकते हैं। इसके अलावा उनकी उम्र को देखते हुए भी न्यायाधीश उन पर रहम कर सकते हैं। 20 अगस्त को सुनवाई हो सकती है।
विज्ञापन

-----------
सेवानिवृत्त कर्नल को गिरफ्तार करने के मामले में प्रथमदृष्टया चौकी इंचार्ज रवि तोमर को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। जबकि सीओ और इंस्पेक्टर का पहले ही तबादला कर दिया गया है। इसके अलावा कर्नल की शिकायत के आधार पर एडीएम और उनकी पत्नी समेत सात लोगों के खिलाफ 307 समेत समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
- डॉ. अजयपाल शर्मा, एसएसपी गौतमबुद्घनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें