रोडरेज में टाटा एस चालक को मारी गोली, जख्मी
कार सवार युवकों ने मारपीट कर शीशा भी तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। कस्बे में मामूली कहासुनी को लेकर शनिवार को रोडरेज में कार सवार तीन युवकों ने एक टाटा एस चालक को गोली मार दी। आरोपियों ने टैंपो का शीशा तोड़कर उसके साथ मारपीट भी की थी। गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, वह खतरे से बाहर है। चालक के पिता की शिकायत पर दनकौर कोतवाली में मामला दर्ज करवा गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, पीपलका गांव निवासी कपिल उर्फ मेघा सिंह (25) पुत्र तुलाराम परिवार संग रहता है। शनिवार को वह गांव से बिलासपुर टाटा एस पीपलका गांव निवासी कपिल उर्फ मेघा सिंह (उम्र 25 वर्ष) पुत्र तुलाराम अपने परिवार सहित रहता है। शनिवार को अपने ग्राम से बिलासपुर के लिए टाटा एस (छोटा हाथी) से आ रहा था। दलेलगढ़ पार करने के बाद सामने से आ रही सफेद स्विफ्ट कार सवार तीन लड़कों से रास्ते पर चलने को लेकर कहासुनी हो गई। आक्रोशित कार चालकों ने पहले कपिल की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और फिर उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर दाहिने कूल्हे पर गोली मार दी।