छात्र की मौत मामले में गिरफ्तारी के लिए जीटी रोड किया जाम
दादरी। बुखार में गलत इंजेक्शन लगने से छात्र की मौत के आरोप मामले में डॉक्टर और उसके बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोतवाली के सामने जीटी रोड पर एक घंटे जाम लगाए रखा। पुलिस ने दो दिनों में गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण सड़क पर जमे रहे। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसेन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट की धारा में बदलाव कर दिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो