फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफ्रीकी छात्र भिड़े, चाकू से हमले में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

अफ्रीकी छात्र पर चाकू से हमला, जख्मी
रुपये के लेनदेन में हुआ झगड़ा, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर डेल्टा 2 में रहने वाले अफ्रीकी मूल के छात्रों के बीच शुक्रवार को रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के छात्रों के बीच मारपीट भी हुई। वहीं, चाकू से हमले में नाइजीरियाई मूल का छात्र घायल हो गया। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से नाइजीरिया का रहने वाला छात्र डेनियल तकनीक की पढ़ाई कर रहा है। वह दोस्तों के साथ डेल्टा-2 में किराए के मकान में रहता है। डेनियल ने अफ्रीकी मूल के विद्यार्थियों से एक लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस करने के लिए पीड़ित ने एक महीने का समय मांगा था। आरोप है कि एक सप्ताह बाद ही वह रुपये मांगने पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में वाद विवाद के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि आरोपियों ने चाकू से हमला किया। डेनियल ने दाएं हाथ से वार रोका तो वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें