फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास लूट का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की बहादुरी से पर्स नहीं लूट सके बदमाश
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास हुई वारदात, मीडियाकर्मी का फोन झपटा
नोएडा। सेक्टर 58 के पास बृहस्पतिवार देर शाम पर्स छीनने की कोशिश कर रहे बाइक सवार बदमाशों से युवती भिड़ गई। युवती के शोर मचाने पर बदमाश भाग खड़े हुए। वहीं, सेक्टर 19 चौकी के पास बाइक सवार बदमाश एक मीडियाकर्मी से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दोनों वारदात पुुलिस चौकी के पास हुई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश रही है। जानकारी के मुताबिक, खोड़ा निवासी आकांक्षा सेक्टर 58 में एक कंपनी में काम करती है। बृहस्पतिवार देर शाम वह घर के लिए निकली। खोड़ा की ओर बढ़ी तो बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया। युवती ने बाइक से नीचे उतरे बदमाश का कालर पकड़ लिया। शोर मचाने पर बदमाश ने युवती को धक्का देकर गिरा दिया। घटना सेक्टर-57 पुलिस चौकी से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई।
विज्ञापन

उधर, सेक्टर-19 पुलिस चौकी के पास बाइक सवार बदमाश मीडिया संस्थान में काम करने वाले जेएस प्रताप से मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वह दिल्ली स्थित एक मीडिया संस्थान में काम करते हैं। वह ई रिक्शा में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर के अपाचे बाइक पर बदमाश आए और मोबाइल झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें