फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर कैशियर को गोली मारकर दो लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के बाहर गोली मारकर 2 लाख लूटे
विज्ञापन


न्यू अशोक नगर इलाके के वसुंधरा एंक्लेव में हुई वारदात
घायल कैशियर को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर में बाइक सवार बदमाशों ने आटा कंपनी के कैशियर किशन (35) को बैंक के बाहर गोली मारकर 2 लाख रुपये लूट लिए। किशन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के साथी प्रेम की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नोएडा सेक्टर-53 स्थित एक आटा कंपनी में किशन बतौर कैशियर काम करता है। सोमवार को वह साथी प्रेम के साथ स्कूटी से वसुंधरा स्थित केनरा बैंक में 4 लाख रुपये जमा कराने आया था। किशन के पास 2-2 लाख रुपये के दो बैग थे। दोनों बैंक के पास पहुंचे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने किशन से दोनों बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक ने किशन के पेट में गोली मार दी। इसके बाद भी किशन ने बैग नहीं छोड़ा लेकिन बदमाश दूसरा बैग छीनकर भाग गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें