फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर में फरार हुए एक लाख के इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख का इनामी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन

तीन लग्जरी कार के अलावा कार चोरी करने वाला सामान बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार में कार चोरी करने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ के दौरान फरार हुए एक लाख के इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने दबोच लिया है। आरोपी की पहचान कालिया उर्फ सफरुद्दीन उर्फ सफर उर्फ शानू (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन लग्जरी कार के अलावा भारी मात्रा में कार चोरी करने वाले औजार व अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 3 अगस्त को सूचना मिली कि कालिया गगन सिनेमा, नंद नगरी के पास आने वाला है। पुलिस ने स्विफ्ट कार सवार आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह भागने गया। पीछा कर आरोपी को भैरों मंदिर, प्रगति मैदान के पास दबोच लिया गया। आरोपी ने खुलासा किया कि दिल्ली से कार चोरी करके उसे यूपी, पंजाब, राजस्थान के अलावा उत्तर-पूर्वी राज्यों में बेच देता था। पिछले साल गिरोह से 100 से अधिक कारों को चोरी कर ठिकाने लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 5 जून को हुए एनकाउंटर में चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी थी, जिसमें नूर मोहम्मद नामक बदमाश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें