बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरी वाले को लूटा
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गांव के नजदीक शुक्रवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर फेरीवाले से पांच हजार रुपये लूट लिए। इस मामले में पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। कस्बा निवासी विष्णुदत्त फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार दोपहर वह धनौरी गांव से कपड़े बेचकर अपनी साइकिल पर सवार होकर लौट रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित को डरा-धमकाकर पांच हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो