फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी से लदी जीप गिरी, दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। लाहौल घाटी में कोकसर पास शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे सब्जी से लदी एक पिकअप सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। उनका केलांग अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पिकअप जाहलमा से सब्जी मंडी भुंतर जा रही थी। डोहरनी मोड़ के पास वह खाई में जा गिरी। कोकसर चौकी के प्रभारी एएसआई राजेश ने बताया कि जीप चालक बोधराज निवासी थमराण कुल्लू और अन्य सवार नरेश निवासी थमराण घायल हुए हैं। घायलों को सिस्सू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से केलांग अस्पताल भेजा गया। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें