घर का ताला तोड़कर नकदी और लाखों के आभूषण चोरी
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के डेल्टा वन स्थित बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार की नकदी और लगभग दो लाख के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, डेल्टा वन में अमरजीत सिंह और उनके भाई भारत भूषण रहते हैं। अमरजीत परिवार समेत पैतृक गांव गए थे। शनिवार को भारत भूषण दोपहर करीब 12 बजे फिल्म देखने चले गए। शाम चार बजे लौटकर आने पर चोरी का पता चला। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज पंत ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। शक के आधार पर छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो