फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ अफगानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार करोड़ की हेरोइन के साथ अफगानी गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर एक अफगानी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो किलो हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये आंकी जा रही है। आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत इलाज कराने आता था। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार, सूचना मिली थी कि हौजरानी, मालवीय नगर में रह रहा अफगानी युवक मो. नादिर खादिम (35) मादक पदार्थों की सप्लाई करने में लगा हुआ है। पुलिस टीम ने भगत सिंह पार्क, मालवीय नगर में घेराबंदी कर नादिर को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो









विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें