फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते की फैक्टरी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जूते की फैक्टरी में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। मियांवाली नगर इलाके में जूता बनाने की फैक्टरी में चोरी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से करीब 45 लाख रुपये का सामान बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उद्योग नगर निवासी आस मोहम्मद और ज्वालापुरी निवासी सर्वेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने छह जुलाई को उद्योग नगर स्थित एक जूते की फैक्टरी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। ब्यूरो
-----
बाढ़ के पानी में युवक का शव मिला, पहचान नहीं
नई दिल्ली। उस्मानपुर के यमुना खादर इलाके में बाढ़ के पानी में एक युवक का शव मिला है। आशंका है कि उसका शव पानी में बहकर आ गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र करीब 40 साल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

------
झुटमारी कर भाग रहे बदमाशों को दबोचा
नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने एक सोने की चेन और बाइक बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी के सात मामले सुलझाने का दावा किया है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मंडोली निवासी सुशील और बुराड़ी निवासी सुनील के रूप में हुई है। जिला पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हवलदार रामकिशन और सिंह विनोद लवली अपार्टमेंट मयूर विहार के पास गश्त कर रहे थे, तभी झपटमारी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर उन्हें दबोच लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें