फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता के केस में बूचडख़ाने के मालिक की गिरफ़्तारी को दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद और हापुड़ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


बूचड़खाने के मालिक समेत चार की गिरफ्तारी के लिए दबिश

कैंटर में 85 मवेशियों को ठूंसकर ले जाने का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। कैंटर में 85 मवेशियों को ठूंसकर ले जाने के पशु क्रूरता के मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने मसूरी (गाजियाबाद) स्थित एमएस फर्म (बूचड़खाने) के मालिक साबिर उर्फ शब्बू, कैंटर मालिक इश्तिहाक, असलम और इसरार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में एक तस्कर किठौर निवासी असलम को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर गिरफ्तार कर लिया था। फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने ये कार्रवाई होंडा चौक के पास लोगों द्वारा एक आरोपी को पकड़कर पीटने, कैंटर में तोड़फोड़ व टायरों में आग लगाकर हंगामा करने की घटना के बाद की है। रविवार शाम को परी चौक-कासना मार्ग पर होंडा चौक के पास एक कैंटर में 85 मवेशियों को ठूंसकर लदा देखकर लोग भड़क गए थे। पुलिस ने कैंटर से मवेशियों को निकाला, तो इनमें नौ मृत अवस्था में मिले।
विज्ञापन

कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर का कहना है कि चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। कैंटर मालिक इश्तिहाक पर हापुड़ में भी केस दर्ज होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें