फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की कार पर चलाई गोली, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक की कार पर चलाई गोली, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

दादरी। आनंदपुर गांव के नजदीक रविवार को रंजिश में एक युवक की कार पर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस नामजदों की तलाश में लगी है। पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदपुर में 26 जुलाई को गांव के ही राहुल पुत्र मनवीर पुरानी रंजिश में ललित के घर के पास गाली-गलौज कर रहा था। ललित की मां आशा देवी ने गाली देने का विरोध किया। इस युवक ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ललित ने राहुल के घर पर शिकायत कर मामला शांत कर दिया। रविवार को जब ललित अपनी कार से ग्रेटर नोएडा ड्यूटी जा रहा था। उसी दौरान राहुल, अमन और भिखारी ने गांव के बाहर उसकी कार को घेर लिया। जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली कार में लगी। वह किसी तरह कार लेकर भागा और अपनी जान बचाई। उसने सोमवार को दादरी कोतवाली में तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक रामसेन का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस नामजदों की तलाश में लगी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें