फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने उबर चालक की पिटाई कर स्विफ्ट कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों ने उबर चालक से लूटी कार
विज्ञापन


नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने उबर कार चालक की पिटाई कर उसकी कार लूटकर भाग ग्रए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार तेजपाल (24) सपरिवार राजस्थान के झुनझुनूं का रहने वाला है। वह उबर के लिए टैक्सी चलाता है। शनिवार देर रात करीब तीन बजे वह इस्कॉन चौक पर कार लेकर सवारी का इंतजार कर रहा था। तभी दो बाइक सवार उसके पास पहुंचे और पेट्रोल पंप का रास्ता पूछने लगे। पीड़ित जैसे ही शीशा नीचे कर उन्हें रास्ते बताने लगा। बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक उतरकर चालक की कनपटी पर पिस्टल सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद तेजपाल को जबरदस्ती उतारकर उसकी पिटाई करने लगे। फिर एक बदमाश ड्राइविंग सीट पर बैठ गया। इसी दौरान तीन अन्य युवक कार की पिछली सीट पर बैठ गए और गाड़ी स्टार्ट कर भाग गए। तेजपाल ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें