मथुरा के ध्यानार्थ
दहेज उत्पीड़न में आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने पति पर कुकर्म और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दो महिलाओं समेत आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी 11 मई 2017 को थाना छाता मथुरा के गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में 2 लाख की नकदी व बुलेट की मांग कर रहे थे। वहीं, उसका पति कुकर्म करता था और विरोध पर मारपीट करता था। 17 जुलाई को मारपीट कर पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली निरीक्षक राजवीर चौहान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो