फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह में दूसरी बार चोरों ने गारमेंट्स शोरूम से लाखों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गारमेंट्स शोरूम से दूसरी
विज्ञापन

बार लाखों का माल चोरी
- कार से आए बदमाशों ने की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोल बाग इलाके में कार सवार बदमाशों ने तीन माह के भीतर दूसरी बार गारमेंट्स शोरूम के ताले तोड़कर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। दोनों बार वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में नाकाम रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीतमपुरा निवासी अनुराग कालरा का आर्य समाज रोड करोल बाग में उमराव नाम से लेडीज सूट और साड़ी का शोरूम है। 18 जुलाई को अनुराग शोरूम बंद कर घर गए थे। बृहस्पतिवार को पहुंचे तो शटर के ताले टूटे मिले। जांच में पता चला कि शोरूम से 50 हजार रुपये और करीब 15 लाख का सामान गायब है। सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि तड़के करीब पौने चार बजे कार सवार बदमाश शोरूम के पास पहुंचे और करीब 25 मिनट में सारा सामान चोरी कर कार से फरार हो गए। अनुराग के मुताबिक, तीन माह पूर्व भी चोरों ने इसी तरह वारदात की थी। इसके बाद उन्होंने कर्ज लेकर सामान खरीदा और दुकान में रखा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें