फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ ने जामिया नगर में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने मारपीट का बदला लेने के लिए फायरिंग की थी। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, जाकिर नगर (जामिया नगर) निवासी शादाब खान ने 31 मई को पुलिस को शिकायत दी थी कि दोपहर को वह घर जा रहा था, तभी साकिब, तालिब और रिजवान उर्फ गंजा ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने उसे पीटा। इस दौरान तालिब ने फायरिंग कर दी। एक गोली शादाब को लगी। साकिब ने सिर पर पिस्टल का बट मारा। रिजवान ने भी फायरिंग की थी। जामिया नगर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने सराय काले खां बस अड्डे से तीनों आरोपियों को उस समय पकड़ लिया, जब वह दिल्ली छोड़ने की फिराक में थे। आरोपियों ने बताया कि वह मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हैं। साकिब बटला हाउस में प्राइवेट पार्किंग चलाता था। डेढ़ महीने पहले पार्किंग अटेंडेंट व शादाब के भतीजे में झगड़ा हो गया था। इसके बाद साकिब शादाब से मिला था। मिलने के बाद बात बनने की बजाय और ज्यादा बिगड़ गई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें