फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासदों ने ठेकेदार पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सभासदों ने ठेकेदार पर लगाया जान की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

- शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ट्वीट कर मांगी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। दादरी नगर के वार्ड नंबर 15 व 19 के सभासदों ने दादरी नगर पालिका के ठेकेदार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के ट्विटर पर शिकायत कर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-15 से सुमित बैसोया, वार्ड नंबर-19 से सभासद बालेश्वर कटारिया ने बताया कि जारचा रोड पर नगर पालिका दादरी की ओर से नाले का निर्माण कराया जा रहा था। जो घटिया सामग्री लगाए जाने के कारण नाला एक सप्ताह के भीतर गिर गया। जिसकी शिकायत समाधान दिवस व मुख्यमंत्री को करने के बाद जांच टीम ने मौके पर आकर निर्माण सामग्री के सैंपल लिए थे। जिसकी गुणवत्ता जांच लंबित है। ठेकदार के द्वारा सभासदों पर दबाव बनाया जा रहा है कि आगे कोई कार्रवाई ना करे। आरोप है कि ठेकेदार ने धमकी दी यदि सभासद नहीं माने तो उन्हें पूरे शहर में बदनाम करके जान से मरवा देगा या किसी झूठे मुकदमे में फंसवा देगा। दोनों सभासदों ने एसएसपी ट्वीट कर कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें