फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ से अधिक की चोरी में 10 लाख का माल बरामद, एक धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: खबर मेरठ के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


एक करोड़ की चोरी में दस लाख का माल बरामद, एक धरा
दो आरोपियों की तलाश जारी, शिमला गया था बिल्डर का परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बिल्डर के घर से एक करोड़ से अधिक की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान गांव बोंडरा, मेरठ निवासी आजाद के रूप में हुई है। आरोपी के पास से करीब दस लाख के जेवरात बरामद हुए हैं। आजाद ने दो साथियों चमन और आमिर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने 80 लाख रुपये कैश, 30 लाख से अधिक जेवरात उड़ाए थे। पुलिस आजाद को रिमांड पर लेकर उसके साथियों और माल का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि 26 जून को बदमाशों ने शास्त्री नगर में जतिन के घर से एक करोड़ से अधिक का माल उड़ा लिया था। परिवार घर पर ताला लगाकर शिमला घूमने गया था। जांच में जिले के स्पेशल स्टाफ को भी लगाया गया। आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज बंटवाई गई। वहीं, डंप डाटा की भी पड़ताल की गई। सीसीटीवी के आधार पर एसआई रविंद्र सिंह ने आजाद को पहचान लिया। पुलिस को 13 जून को सूचना मिली कि आजाद किसी साथी से मिलने कश्मीरी गेट आईएसबीटी आने वाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी के जेवरात बरामद हुए। जिन्हें वह बेचने आया था। जबकि कुछ जेवरात उसके गांव बोंडरा से बरामद कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सराय रोहिल्ला में कबाड़ी का काम करता था। 22 जून की रात उसने साथियों संग बिल्डर का बंद घर देखकर वारदात को अंजाम दिया। 26 को परिवार के आने के बाद चोरी का पता चला। आरोपियों को उम्मीद से ज्यादा माल वहां से मिल गया था। माल का बंटवारा कर आरोपी फरार हो गये।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें