फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच मारपीट के बाद हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में दो कैदियों के बीच मारपीट के बाद हंगामा
विज्ञापन


- जेल प्रशासन को बजाना पड़ा सायरन, छह कैदी जख्मी
- शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में दो विचाराधीन कैदियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक कैदी ने दूसरे पर नुकीली वस्तु से वार कर उसे जख्मी कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही जख्मी कैदी के बैरक में मौजूद अन्य कैदियों ने हंगामा कर तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। कैदियों ने आरोपी कैदी के बैरक के पास पहुंचकर दूसरे कैदियों पर हमला कर दिया। हालात बेकाबू होते देख जेल प्रशासन ने खतरे का सायरन बजा दिया। उसके बाद कैदियों ने खुद पर हमला कर एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। सायरन सुनकर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने कैदियों को शांत करवाया। मौके पर पहुंची हरि नगर थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक घटना 13 जुलाई की है। कैदी सुनील ब्लॉक नंबर 12 से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान एक वार्डर रामसिंह के साथ जेल नंबर आठ की ड्योढ़ी की ओर से मोहित नाम का कैदी आ रहा था। सामने आने पर मोहित ने सुनील पर नुकीली वस्तु से हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। वार्डर ने बीच बचाव कर दोनों को अलग किया। वार्डर ने मोहित से नुकीली वस्तु ले ली। इसके बाद मोहित को वार्ड नंबर 12 में बंद कर दिया। जैसे ही मोहित अपने वार्ड में पहुंचा उसके समर्थन में कैदियों ने ब्लॉक का दरवाजा तोड़ दिया और बैरक से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। जेल कर्मियों ने उन्हें किसी तरह रोक दिया। उधर, सुनील के समर्थन में कुछ कैदियों ने हंगामा शुरू कर दिया और खुद को चोट पहुंचाने लगे। उनलोगों ने अपने ब्लॉक का दरवाजा तोड़कर वार्ड नंबर 12 के गेट के पास पहुंच गये और उसे तोड़ने की कोशिश करने लगे। मामला बिगड़ता देख जेल प्रशासन ने सायरन बजा दिया। सायरन सुनकर सुरक्षाकर्मी वहां पहुंच गये और हंगामा कर रहे कैदियों को शांत करवाया। घटना में छह कैदी जख्मी हो गये। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसके बाद तमिलनाडु पुलिस ने सभी कैदियों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें