गांजे के साथ महिला समेत दो धरे
नई दिल्ली। द्वारका की एंटी नारकोटिक्स टीम ने उत्तम नगर इलाके में गांजे की तस्करी करने वाली एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 30 किलो गांजा मिला है। महिला की पहचान पूजा (27) और युवक की पहचान ओम विहार निवासी दिलीप कुमार महतो (28) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात को टीम उत्तम नगर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर महिला समेत दो लोगों को देखा। महिला के पास बैग था। शक होने पर पुलिस ने बाइक सवार को रोका। पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें करीब 30 किलो गांजा मिला। पुलिस ने तुरंत महिला व बाइक चला रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो