फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के वड़ोदरा में एटीएम लूट के आरोपी जेवर कस्बे से पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा के लिए
विज्ञापन

-----
हेडिंग: गुजरात में एटीएम लूटने वाले जेवर-खुर्जा से पकड़े
सबहेड: वडोदरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर तीन आरोपी दबोचे
एक आरोपी जेवर में खुद को सिविल इंजीनियर बताकर किराये पर रह रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। वडोदरा में एटीएम लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में गुजरात पुलिस ने जेवर पुलिस के साथ मिलकर कस्बे से दो आरोपियों को पकड़ा है। जबकि खुर्जा पुलिस के साथ मिलकर भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात पुलिस तीनों को साथ लेकर चली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गुजरात के वडोदरा जिले के बापौड़ में बदमाश एटीएम उखाड़कर ले गए थे। इस मामले में जेवर थाने के गांव भवोकरा निवासी अंकित अत्री व विपिन आरोपी हैं। जेवर पुलिस ने गुजरात पुलिस को साथ लेकर पहले भवोकरा में घर पर सो रहे विपिन को पकड़ लिया। उसके बाद चौरोली रोड स्थित एक मकान में किराये पर रह रहे अंकित को पकड़ लिया। गुजरात पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने बताया कि भवोकरा निवासी एक और आरोपी अंकुर की तलाश की जा रही है। अंकित जिस घर में किराये पर रहता था वहां अपने आप को सिविल इंजीनियर बताता था। साथ ही मुंबई की एक नामी कंपनी में जॉब बताते हुए दिल्ली-एनसीआर में उस कंपनी का नाम बताकर किराये पर रहता था। वहीं, गुजरात पुलिस टीम ने खुर्जा थाना क्षेत्र के भाईपुर गांव निवासी नितेश उर्फ नीतू को भी इसी मामले में उसके घर से पकड़ा है। सूत्रों की माने तो गुजरात पुलिस की दबिश के बाद पकड़े गये आरोपियों पर करोड़ों रुपये की लूट के आरोपों की चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें