फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत 10वीं की छात्रा को पुलिस ने किया बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत 10वीं की छात्रा बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने दो तमंचे और चार कारतूस बरामद कर आरोपियों को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। जेवर कोतवाली पुलिस ने 10वीं का पेपर देने जाते वक्त स्कूल के बाहर से अपहृत नाबालिग छात्रा को बरामद करते हुए अलीगढ़ के खैर निवासी दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। नाबालिग छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया।
कोतवाली प्रभारी जेवर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि 25 फरवरी को जेवर के बंकापुर गांव निवासी एक नाबालिग 10वीं क्लास की छात्रा घर से पेपर देने के लिए निकली थी, लेकिन वापस घर नही पहुंची। छात्रा के साथ वाले बच्चों ने छात्रा के परिजन को कुछ लोगों द्वारा उसे कार में जबरन ले जाने की सूचना दी। परिजन ने जेवर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने नाबालिग छात्रा को यमुना एक्सप्रेस वे के खुर्जा अंडरपास के पास आरोपियों के पास से बरामद किया। पुलिस ने आरोपी राहुल सिंह व राजेश सिंह निवासी नगला करन सिंह खैर अलीगढ़ को गिरफ्तार कर दोनों से एक-एक तमंचा व दो-दो कारतूस बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है, वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जानकारों के साथ जाने का किया था दावा
लड़की के गायब होने पुलिस ने दावा किया था कि उसको ले जाने वाले आरोपियों में से एक से मोबाइल पर बातचीत हो रही थी और छात्रा अपनी मर्जी से गई थी। अब पुलिस ने मामले को अपहरण का बताते हुए कार्रवाई का दावा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें