फोसबुक अकाउंट हैक, परिजनों से की गाली गलौच
नोएडा। हैकर ने युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर परिजनों के साथ गाली गलौच की। पीड़िता ने सेक्टर-39 पुलिस से इसकी शिकायत की है। मूलरूप से केरल निवासी युवती सेक्टश्र-45 में सपरिवार रहती है। एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती 21 दिसंबर को दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गई हुई थी। 24 दिसंबर को वहां से वापस घर लौटी। यहां परिजनों ने बताया कि उसने फेसबुक पर परिजनों से गाली गलौच की है। जिस पर उसने कहा कि पिछले तीन दिनों से उसने फेसबुक अकाउंट नहीं खोला है। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि युवती ने शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो